spot_img
42.9 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

एडल्ट वीडियो मामले में गिरफ्तार ‘गहना वशिष्ठ’ की टीम का आया बड़ा बयान

नई दिल्ली। ‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) को क्राइम ब्रांच की प्रोपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था और एक्ट्रेस पर आरोप लगाया था कि वह एडल्ट वीडियों शूट करके सोशल मीडिया पर अपलोड करती है।  वहीं साथ में पुलिस की टीम अन्य मॉडल और एक्ट्रेस की भी छान-बीन कर रही है, इसी बीच एक्ट्रेस गहना की टीम का एक बड़ा बयान सामने आ गया है जिसमें उन्होंने गहना पर निर्दोष होने की बात कही है।

अमेरिकी अभिनेत्री Susan Sarandon आई किसानों के समर्थन में, कहीं ये बड़ी बात

गहना की टीम का बड़ा बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस गहना वरिष्ठ (Gehana Vasisth)  को लेकर उनकी टीम ने कहा है कि- गहना को एक साल में चार बार दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्थमा की बीमारी है और उनका स्वास्थ्य काफी नाजुक है। मुंबई पुलिस को मानवीय आधार पर उनके साथ पेश आना चाहिए। क्योंकि पहले तो वह अपराधी नहीं है और उन्होंने ये सब नहीं किया है। गहना ने कोई पोर्नोग्राफी का काम नहीं किया है। राज्य को किसी कलाकार या निर्देशक के रचनात्मक और कलात्मक अभिव्यक्ति पर हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।’

गहना की टीम ने आगे कहा कि- ‘गहना दूसरों द्वारा चलाए जा रहे इस कथित पोर्न रैकेट में बिल्कुल भी शामिल नहीं हैं। नवंबर 2019 में वह एक हफ्ते तक वेंटिलेटर पर थीं और मौत को मात देकर बाल-बाल बची हैं। उनका शुगर लेवल 500 से ऊपर है। जब उनकी गिरफ्तारी हुई उनका शुगर लेवल 600 था। उनके निजी डॉक्टर ने बताया कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है। अपनी कंपनी जीवी स्टूडियोज की निर्माता और निर्देशक के रूप में उन्होंने केवल ऐसी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है जो कानूनी तौर पर मान्य हैं। कुछ लोगों द्वारा उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और उन्हें फंसाया जा रहा है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gehana Vasisth (@gehana_vasisth)

इसी कड़ी में गहना की टीम ने आगे कहा कि- ‘हमें न्यायपालिका और भारतीय कानूनी प्रणाली पर पूरा भरोसा है। दुर्भाग्य से मुंबई पुलिस ने गहना की इरॉटिका (Erotica) फिल्म मेकिंग काम को हार्ड पोर्न के साथ मिला दिया है। कानूनी तौर पर दोनों में फर्क है। हमें उम्मीद है कि कोर्ट से गहना को न्याय मिलेगा।’

आपको बता दे कि गहना को बॉलीबुड में और मनोरंजन जगत में पहचान गंदी बात सीरिज से मिली थी, जिसके बाद काम तो कई सारी सीरिज में किया है एक्ट्रेस ने। इसके बाद एक्ट्रेस को एडल्ट वीडियों अपलोड करने के केस में गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 6:48 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 6:48 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 6:48 PM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 6:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles