spot_img
30.7 C
New Delhi
Tuesday, April 16, 2024

CM ममता बनर्जी ने उठाई 4 राजधानियों की मांग, कहा-देश की एक ही राजधानी क्यों हो?

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की 125वीं जयंती के मौके पर बंगाल की राजधानी कोलकाता में 9 किलोमीटर लंबी रैली निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता ने मांग की है कि देश में चार राजधानियां होनी चाहिए।

West Bengal पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, जानिए बंगाल चुनाव पर क्या कहा?

देश में 4 राजधानियाँ होनी चाहिए

बंगाल सीएम ने संबोधन के दौरान यहा तक कह दिया कि देश (India) में 4 राजधानियाँ होनी चाहिए, अंग्रेजों ने पूरे देश पर कोलकाता से शासन किया, हमारे देश में केवल एक ही राजधानी क्यों रहे?’। आगे उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हम आजाद हिंद स्मारक का निर्माण करेंगे। हम बताएंगे कि यह कैसे किया जाएगा। उन्होंने मूर्तियों के निर्माण और एक नए संसद परिसर में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

ममता बनर्जी ने आज नेताजी की जयंती ‘देशनायक दिवस’ मनाया है। आपको बता दें कि नेताजी को देशनायक की उपाधि रवींद्रनाथ टैगोर ने दिया था। आगे उन्होंने कहा कि जब नेताजी ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया, तो उन्होंने गुजरात, बंगाल, तमिलनाडु सहित सभी राज्यों के सभी समुदायों के लोगों को लिया था। वह अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति के खिलाफ खड़े थे।

पश्चिम बंगाल: CM ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी, ‘नेताजी’ को लेकर की ये मांग

सीएम ममता की मुसीबतें नहीं हो रही कम

विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और सीएम ममता बनर्जी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद के नेता पार्टी छोड़कर जा रहे है। इसके आलावे शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा बंगाल पहुंचे और वहां के सभी दलों के नेताओं और आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों के साथ चर्चा के बाद ज्यादातर ने कहा कि चुनावों में बड़ी संख्या में CAPF की तैनाती की जाए और पोलिंग स्टेशन पर वीडियोग्राफी हो ताकि सुरक्षित वोटिंग हो सके। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए भी कहा है।

West Bengal पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, जानिए बंगाल चुनाव पर क्या कहा?

बंगाल में 294 सीटों के लिए होने है विधानसभा चुनाव

बता दें कि बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल फतह करना काफी अहम है। यही वजह है कि बीजेपी के शीर्ष नेता लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं। बंगाल में 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने है। वर्तमान में वहां ममता बनर्जी यानि टीएमसी की सरकार है। अब देखना यह है कि आने वाले चुनाव में किस पार्टी का पलड़ा ज्यादा भारी होता है। फिलहाल टीएमसी में तोड़ जोड़ की प्रक्रिया जोरों से चल रही है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 16, 2024 12:48 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 16, 2024 12:48 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 16, 2024 12:48 PM
0
Total recovered
Updated on April 16, 2024 12:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles