spot_img
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

कोलकाता: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को कल हॉस्पिटल से किया जाएगा डिस्चार्ज

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली की हालत में अब सुधार है। मंगलवार को वुडलैंड अस्पताल की सीईओ और एमडी डॉक्टर रूपाली बसु ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कल गांगुली को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं डॉक्टर रूपाली का कहना है कि सौरव गांगुली दो-तीन हफ्तों में उपचार के अगले पड़ाव के लिए तैयार हो जाएंगे।

सौरव गांगुली को शनिवार यानि 2 जनवरी को सुबह दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वूडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गांगुली की स्थिति स्थिर और अच्छी है। पिछली रात उन्होंने अच्छी नींद ली और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत नहीं हुई। उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी मानक सामान्य हैं। हमलोग उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

आपको बता दें कि सौरभ गांगुली को भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज अपने करियर में भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले है। गांगुली ने 113 टेस्ट मैचों में 42.17 की औसत से 7212 रन बनाए, जिनमें 16 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 311 वनडे मैचों में उन्होंने 41.02 की औसत से 11363 रन बनाए, जिनमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 12:24 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 12:24 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 12:24 PM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 12:24 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles