spot_img
32.1 C
New Delhi
Tuesday, September 26, 2023

Ludhiana court में कांच की बोतल में ब्लास्ट से 1 घायल, माल गोदाम की बिल्डिंग के शीशे टूटे

Ludhiana court में कांच की बोतल में ब्लास्ट से 1 घायल, माल गोदाम की बिल्डिंग के शीशे टूटे

Breaking Desk | BTV bharat

पंजाब के लुधियाना में कोर्ट परिसर में आज माल गोदाम में धमाका हुआ, जिससे कैंपस में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सर्च ऑपरेशन में माल गोदाम की इमारत के शीशे टूटे मिले। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दावा किया है कि धमाका कांच की बोतल फटने से हुआ, जिसके टुकड़े सफाई कर्मचारी के पांव में लगे।

तापमान ज्यादा होने कारण बोतल फट गई और धमाका हो गया

दरअसल, कोर्ट कॉम्प्लेक्स परिसर में बने सदर थाना के माल गोदाम की सफाई चल रही है। आज सुबह यहां एक कर्मचारी सफाई कर रहा था। सब इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मी अकसर कूड़े को आग लगा देते हैं। ऐसा ही आज किया गया। जब कूड़े को आग लगाई गई तो उसमें कांच की बोतल थी, जो तापमान ज्यादा होने कारण फट गई और धमाका हो गया। इसमें सफाई कर्मी के पांव पर कांच लगा।

कांच के टुकड़े खिड़कियों में लगने से शीशे टूटे

वहीं कांच के टुकड़े खिड़कियों में लगने से शीशे टूटे। फिर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। दरअसल, 23 दिसंबर 2021 को लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम धमाका हुआ था, जो एक साजिश थी। उसी को मद्देनजर रखते हुए एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।

ये भी पढ़े: Balaji Temple in Jammu: मंदिरों के शहर जम्मू में विराजे तिरुपति बालाजी, मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुले

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,565
Confirmed Cases
Updated on September 26, 2023 1:42 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 26, 2023 1:42 PM
557
Total active cases
Updated on September 26, 2023 1:42 PM
44,466,078
Total recovered
Updated on September 26, 2023 1:42 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles