spot_img
22.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Vadodara में 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 2 साल का बच्चा, Fire Brigade ने कुछ ही समय में किया Rescue

Vadodara में 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 2 साल का बच्चा, Fire Brigade ने कुछ ही समय में किया Rescue

Local Desk | BTV Bharat

वडोदरा शहर में 2 साल का बच्चा खेलते-खेलते समीप के 10 फीट के गड्ढे में गिर गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। काफी जद्दोजहद के बाद संकरे गड्ढे से बच्चे को सही सलामत बाहर निकालने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार आज शहर के सरसिया तालाब पुराने शिव मंदिर के समीप 10 फीट गहरे गड्ढे में 2 साल का अरुण नामक बच्चा गिर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस और दांडियाबाजार एवं पानी गेट के दमकल कर्मचारी पहुंच गए। बचाव काम शुरू किया गया। क्रेन की सहायता से गड्ढे को बड़ा कर बच्चे को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। बाद में बच्चे को 108 आपातकालीन सेवा एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है।

बच्चा मूल दाहोद जिले के श्रमजीवी परिवार का बताया गया

बच्चा मूल दाहोद जिले के श्रमजीवी परिवार का बताया गया है, जो लोग काम के सिलसिले में वडोदरा में रहते हैं। छोटे बच्चों के गड्ढे में गिरने के ऐसे तमाम मामले इस साल भी वडोदरा में कई बार देखने को मिले है। माना जा रहा है की आज की इस घटना के बाद जिला प्रशासन कड़े कदम उठा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles