spot_img
29 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

गाजियाबाद-मेरठ रोड पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, लगा 15 किलोमीटर लंबा जाम

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए हादसे में अब तक 24 लोगों की जान चली गई है। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल है। वहीं अब गाजियाबाद-मेरठ रोड पर शव रखकर परिजनों का हंगामा शुरू कर दिया है जिससे 15 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया है। दरअसल रविवार को दोपहर गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में श्मशान घाट के प्रवेश द्वार के साथ बने गलियारे की छत गिर गई। जिसके मलबे में दबकर 24 लोगों की मौत हो गई, और 15 घायल हो गए।

वहीं पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है, जिसके बाद पुलिस ने 1 ईओ, सुपरवाइजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं ठिकेदार अभी फरार है।

योगी आादित्यनाथ ने किया बड़ा फैसला

 

हादसे के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में पुलिस को जांच का आदेश दिया है। इसके अलावे मृतकों के परिजानों को 2-2 लाख रुपये दिए जाने का भी ऐलान किया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को उचित इलाज का भी निर्देश दिया है।

श्मशान घाट हादसा

बता दें कि मुरादनगर स्थित एक श्मशान घाट में कुछ लोग अंत्येष्टि कार्यक्रम में शिरकत होने के लिए पहुंचे थे। तभी बारिश शुरू हो गई गई। बारिस से बचने के लिए सभी लोग उस छत के नीचे आकर खड़े हो गए। तभी छत नीचे इकट्ठे लोगों के ऊपर ही गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 24 लोगों की जान चली गई है और 15 से ज्यादा लोग घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार वहां के लोगों का कहना एक बुजुर्ग व्यक्ति के दाह संस्कार के लिए वहां लोग एकत्रित हुे थे। लेकिन अचानक बारिश आ जाने की बजह से वे लोग उस छत के नीचे खडे़ हो गए, तभी छत नीचे गिर गया। लोगों का ये भी कहना है कि 55 लाख की लागत से गलियारे का निर्माण हुआ था और करीब पंद्रह दिन पहले ही इसे जनता के लिए खोला गया था। इससे पहले लोगों का आवागमन इसके बगल में लगे श्मशान घाट के छोटे गेट से हो रहा था। वहीं घटना के बाद ठिकेदार अजय त्यागी फरार है।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 2:23 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 2:23 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 2:23 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 2:23 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles