spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Maharashtra में पेड़ पर एक साथ दिखे 3 Black Cobra, फोटो देख सहम गए लोग

नई दिल्ली।  सोशल मीडिया  पर अक्सर कई ऐसी चीजें वायरल होती है, जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसी ही एक दिलचस्प तस्वीर वायरल हो रही है। जिसने लोगों में भय के साथ-साथ उनका ध्यान भी आकर्षित किया। दरअसल, इस वायरल तस्वीर में काले रंग के तीन कोबरा (Black Cobra) एक पेड़ पर एक साथ लिपटे नजर आ रहे हैं। फोटो महाराष्ट्र के मेलघाट (Melghat) के जंगलों की बताई जा रही है।

अनिल कपूर की बेटी Sonam kapoor ने फिर की बोल्डनेस की सारी हदे पार

 

आईएफएस अधिकारी ने की फोटी शेयर

वायरल फोटो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा (Sushant Nanda) ने शेयर किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘ब्लेसिंग्स… जब एक ही समय में तीन नाग (Black Cobra)  आपको आशीर्वाद दें.’ दरअसल एक साथ दिखे तीन कोबरा की फोटोज को राजेंद्र सेमलकर नाम के यूजर ने 16 नवंबर को फेसबुक ग्रुप ‘इंडियन वाइल्डलाइफ’ पर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैजिकल मेलघाट, हरिसल के जंगल में दिखे 3 कोबरा!!’

https://twitter.com/susantananda3/status/1460623716904099850?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1460623716904099850%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Findia%2Fmaharashtra-3-black-cobra-seen-together-on-tree-in-melghat-forest-ifs-officer-susanta-nanda-share-rare-photo%2F1029828

 

फोटो देखकर सहम गए लोग

फोटो को देखकर कई लोग हैरत में पड़ गए और सहम गए। क्योंकि ऐसा नजारा बहुत कम देखने को मिलता है। शैलेश वर्मा नाम के ट्विटर यूजर ने फोटो पर कमेंट किया, ‘फोटो देखने में अच्छा है, पर विश्वास मानिए सर सामने देखने पर आत्मा कांप जाएगी मेरी।’

 

वहीं, उत्कर्ष सिंह बघेल नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, ‘सर… बहुत ही डरावना दिख रहा है। मेरे रोंगटे खड़े हो गए। उस आदमी ने कैसे तस्वीर ले ली। ‘ वहीं अविनाश बसवराज नाम के यूजर ने लिखा, ‘क्या ये असली हैं? यह वास्तव में डरावना है।’

https://twitter.com/BaghelUtkrisht/status/1460676427058081796?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1460676427058081796%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FBaghelUtkrisht2Fstatus2F1460676427058081796widget%3DTweet

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles