spot_img
33.1 C
New Delhi
Tuesday, September 26, 2023

Karnataka के बीदर में ट्रक से टकराकर ऑटो रिक्शा के उड़े परखच्चे, 7 महिलाओं की मौत

Karnataka के बीदर में ट्रक से टकराकर ऑटो रिक्शा के उड़े परखच्चे, 7 महिलाओं की मौत

Breaking Desk | BTV Bharat

कर्नाटक के बीदर में भीषण सड़क हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई और 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक,का देर रात ट्रक और एक ऑटो रिक्शा की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि महिलाएं कर्नाटक के बीदर स्थित एक गांव से देर रात ऑटो रिक्शा में सवार होकर घर की ओर जा रहीं थी।

महिलाएं पेशे से मजदूर बताई जा रही हैं

महिलाएं पेशे से मजदूर बताई जा रही हैं जो गांव में दिनभर मजदूरी कर लौट रही थीं। घटना बीदर के बेमालाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास हुआ। स्थानीय पुलिस का कहना है कि देर रात महिलाएं काम पूरा करके ऑटो रिक्शा में सवार होकर वापस घर की ओर लौट रही थी। तभी बेमालाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास बेकाबू ट्रक की ऑटो रिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। सात महिलाओं की मौत हो चुकी है। जिनकी पहचान पार्वती, प्रभावती, गुंडम्मा, यदम्मा, जगम्मा, ईश्वरम्मा और रुक्मिणी बाई के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि दोनों वाहनों के चालक समेत 11 लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े: West Bengal में थम नहीं रही पशु तस्करी, पुलिस ने दर्जनों गायों के साथ 6 तस्करों को किया गिरफ्तार

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,565
Confirmed Cases
Updated on September 26, 2023 2:42 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 26, 2023 2:42 PM
557
Total active cases
Updated on September 26, 2023 2:42 PM
44,466,078
Total recovered
Updated on September 26, 2023 2:42 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles