spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Chandrababu Naidu के Road show में मची भगदड़ से 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

Chandrababu Naidu के Road show में मची भगदड़ से 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

Breaking Desk | BTV Bharat 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा में भगदड़ से हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की। इस हादसे में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे।

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में हुए हादसे से दुखी हूं-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में हुए हादसे से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” PMO ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

लोग बड़ी संख्या में सभास्थल पर पहुंच गए थे

स्थानीय पुलिस के अनुसार लोग बड़ी संख्या में सभास्थल पर पहुंच गए थे और एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करने लगे। इसी से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। नायडू ने इस घटना के तत्काल बाद अपनी सभा रद्द कर दी और मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

ये भी पढ़े: Nia Raid: Kerala में PFI पर NIA की बड़ी कार्रवाई, 56 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles