spot_img
27.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

12 बजे से 3 बजे तक होगा चक्का जाम, किसान मोर्चा ने जारी की गाइडलाइन

नई दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा ने आज यानी 6 फरवरी के लिए चक्का जाम की घोषणा की है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कोई सड़क ब्लॉक नहीं होगी। दिल्ली को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में सड़कें अवरुद्ध हो जाएंगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने चक्का जाम के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि हम इस कार्यक्रम में जनता से सहयोग करने की अपील करते हैं।

  1. देशभर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम किया जाएगा।
  2. इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा।
  3. चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अहिंसक रहेगा। प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारियों या आम नागरिकों के साथ किसी भी टकराव में शामिल न हों।
  4. दिल्ली NCR में कोई चक्का जाम प्रोग्राम नहीं होगा क्योंकि सभी विरोध स्थल पहले से ही चक्का जाम मोड में हैं। दिल्ली में प्रवेश करने के लिए सभी सड़कें खुली रहेंगी, सिवाय उनके, जहां पहले से ही किसानों के पक्के मोर्चे लगे हुए हैं।
  5. 3 बजे 1 मिनट तक हॉर्न बजाकर, किसानों की एकता का संकेत देते हुए चक्का जाम कार्यक्रम संपन्न होगा। हम जनता से भी अपील करते हैं कि वे अन्नदाता के साथ अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हों।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 21, 2024 5:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 21, 2024 5:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 21, 2024 5:35 AM
0
Total recovered
Updated on September 21, 2024 5:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles