spot_img
27.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

UP Assembly Election: उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को मिला टिकट, देखें कांग्रेस के 125 कैंडिडेट्स की लिस्ट

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कांग्रेस (UP Congress) की 125 उम्मीवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 40 प्रतिशत महिलाओं और 40 प्रतिशत युवाओं को मौका दिया गया है। 125 उम्मीदवारों में से 50 महिलाएं हैं।

24 घंटे के अंदर BJP को दूसरा झटका, कैबिनेट मंत्री Dara Singh Chauhan ने भी दिया इस्तीफा
125 उम्मीदवारों में से 40 प्रतिशत महिलाएं

प्रियंका गांधी ने लिस्ट जारी करते हुए कहा कि, 125 उम्मीदवारों (UP Assembly Election) में से 40 प्रतिशत महिलाएं और 40 प्रतिशत युवा हैं। इस ऐतिहासिक फैसले के साथ हम उम्मीद करते हैं कि राज्य में एक नए तरीके की राजनीति (UP Congress) की शुरुआत होगी।

उन्होंने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।

रामराज गोंड को भी टिकट

प्रियंका गांधी ने बताया कि, कांग्रेस के उम्मीदवारों में महिलाओं (UP Assembly Election) के साथ-साथ कुछ पत्रकार और समाज सेवी भी शामिल हैं। उन्नाव रेप पीड़िता (Unnao Rape Case) की मां को भी कांग्रेस (UP Congress) ने उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि, हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया. उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।

अपने हक की लड़ाई लड़ें

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी।

देखें कांग्रेस की लिस्ट

UP Assembly Election

UP Assembly Election

UP Assembly Election

UP Assembly Election

UP Assembly Election

UP Assembly Election

UP Assembly Election

UP Assembly Election

इन बड़े चेहरों को मिला टिकट

बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट मिला है। सदफ जाफर को भी उम्मीदवार बनाया गया है। उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पूनम पांडे को टिकट मिला है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 21, 2024 5:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 21, 2024 5:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 21, 2024 5:35 AM
0
Total recovered
Updated on September 21, 2024 5:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles