spot_img
41.8 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

Sikkim Cloudburst: सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ आई, 23 जवान लापता:सेना के कैंप उखड़े

Sikkim Cloudburst: सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ आई, 23 जवान लापता:सेना के कैंप उखड़े

Breaking Desk | BTV bharat

सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने की वजह से 23 जवान लापता हो गए। डिफेंस PRO के मुताबिक, ल्होनक झील के ऊपर मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास बादल फटा, इसके बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी से लगे इलाके में ही सेना का कैंप था, जो बाढ़ की चपेट में आने के बाद बह गया।

अचानक पानी बढ़ने के कारण चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा

गुवाहाटी के डिफेंस PRO ने बताया- अचानक पानी बढ़ने के कारण चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा। इसके बाद निचले इलाके भी डूबने लगे हैं। यहां सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के 41 वाहन डूब गए। सेना के मुताबिक, बादल फटने की घटना के बाद तीस्ता नदी का जलस्तर अचानक 15 से 20 फिट तक बढ़ गया। इसके बाद नदी से लगे आसपास के इलाकों में पानी भर गया।

कई घरों में भी नदी का पानी घुस आया

कई घरों में भी नदी का पानी घुस आया। लोग घर छोड़कर सुरक्षित इलाकों में चले गए। गुवाहाटी के डिफेंस PRO ने बताया कि हादसे के बाद सेना के लापता जवानों की तलाशी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन भी अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हालांकि जानमाल के नुकसान को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े: MP News: Gwalior में 100 से ज्यादा बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 3:41 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 3:41 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 3:41 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 3:41 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles