spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक के जरिए बिहार के 21 वर्षीय युवक ने दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

मुंबई: फिल्म निर्माता संदीप सिंह को सिद्धू मूस वाला की तरह मारने के लिए धमकाय युवक को किया गया गिरफ्तार

मुंबई: लोकप्रिय फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शनिवार को बिहार से एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया, मुंबई पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कृष्णमुरारी सिंह के रूप में पहचाने गए आरोपी को शनिवार को बिहार के सिवान से गिरफ्तार किया गया और बाद में उसे मुंबई लाया गया।

फेसबुक के जरिए हत्या करने की दि थी धमकी

आरोपी ने 6 जुलाई को फेसबुक मैसेंजर पर प्रोड्यूसर को मेसेज भेजकर धमकी दी थी कि जिस तरह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूस वाला को मारा गया, उसी तरह उसकी भी हत्या कर दी जाएगी।

अंबोली पुलिस स्टेशन में सिंह की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने फेसबुक अधिकारियों से संपर्क किया और मोबाइल नंबर पाया जो प्रेषक के फेसबुक प्रोफाइल से जुड़ा था, अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बंदोपंत बंसोडे ने यह जानकारी दी ।

लेकिन जैसे ही नंबर पर कॉल किया गया तो नंबर स्विच ऑफ निकला जांचकर्ताओं ने फोन नंबर से जुड़े कॉल डेटा रिकॉर्ड की जांच की। इसके बाद आरोपी की लोकेशन बिहार के सिवान जिले में खोजी गई।

फेसबुक पर धमकाने वाला शख्स निकला 21 वर्ष का जो कि बिहार के सिवान जिले से हैं

इसके बाद, पीआई योगेश पवार के नेतृत्व में अंबोली पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हुई। सिवान में जिरादेही पुलिस की मदद से उन्होंने आरोपी को ढूंढ निकाला, जिसकी पहचान बाद में कृष्णमुरारी सिंह के रूप में हुई।

बंसोडे ने कहा, “पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसके घर के पीछे खेतों में इंतजार किया। सिंह के घर से निकलते ही अधिकारियों की टीम ने सिंह को पकड़ लिया और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।” जिस फोन से आरोपी मैसेज भेजता था उसे भी जप्त कर लिया गया ।

पुलिस आरोपी के मंसूबों का पता लगाने में जुटी है

रिपोर्ट के अनुसार बंसोडे ने कहा कि पुलिस इस बीच सिंह से उसके मकसद का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है और उसे फिल्म निर्माता की फेसबुक आईडी कैसे मिली।

सूत्रों के अनुसार, कृष्णमुरारी ने निर्माता को अपने धमकी संदेश में लिखा, “चिंता मत करो, जिस तरह मूसेवाला को गोली मारी गई थी, उसी तरह तुम भी मारे जाओगे, रुको और इस बात का ध्यान रखो।

संदीप सिंह ने कई बड़ी बड़ी फिल्मों का निर्माण किया है

अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई रोड निवासी सिंह ने सीधे पुलिस के पास जाकर धमकी की जानकारी दी। उसके बाद अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

2015 में फिल्म प्रोडक्शन कंपनी लीजेंड स्टूडियोज की स्थापना करने वाले संदीप सिंह ने मैरी कॉम, सरबजीत, अलीगढ़, भूमि, झुंड और पीएम नरेंद्र मोदी जैसी बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण किया है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles