spot_img
37.9 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

दीपिका और रणवीर सिंह की खास तस्वीर आई सोशल मीडिया पर, फैंस ने दिया ऐसा रियक्शन

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गयी है। फिल्म में अपने अभिनय को लेकर दीपिका पादुकोण को काफी तारीफें मिल रही हैं। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनकी कैमिस्ट्री की काफी चर्चा हुई। दोनों के बीच कई इंटेंस रोमांटिक सीन फिल्माये गये थे, जिन्हें गानों और ट्रेलर में देखा जा सकता है।इस बीच रणवीर सिंह ने दीपिका को गहराइयां वाले अंदाज में फोटो पोस्ट करके बधाई दी है।

सोनम कपूर ने Hijab Controversy की बीच रखी अपनी बात

बॉलीवुड एक्टर रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें समंदर के बींचो-बीच वो दीपिका किस कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने जो कैप्शन लिखा है, उसमें दीपिका की परफॉर्मेंस को मास्टर क्लास बताया है। रणवीर ने लिखा कि उन्हें दीपिका पर गर्व है। रणवी-दीपिका की इस सुपर रोमांटिक फोटो पर कई सेलेब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

बता दें, करण जौहर निर्मित और शकुन बत्रा निर्देशित गहराइयां की कहानी में बीच हाउस और समंदर के बीच कई दृश्य फिल्माए गये हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनकी कैमिस्ट्री ऐसे ही दृश्यों में सामने आती है। छपाक के बाद दीपिका गहराइयां के साथ लीड रोल में लौटी हैं। उनकी यह पहली फिल्म भी है, जो सीधे किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

नेशनल टेलीविजन पर कुछ इस तरह से हुई कॉमेडियन भारती सिंह की गोद भराई

इससे पहले भी रणवीर ने दीपिका के साथ कार में बेकाबू गाने पर मस्ती करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। बता दें, रणवीर की पिछली फिल्म 83 है, जो क्रिकेट विश्व कप में भारत की पहली जीत पर आधारित थी। इस फिल्म में रणवीर ने कपिल देव और दीपिका ने उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका निभायी थी। हालांकि, फिल्म में दीपिका की मौजूदगी अधिक देर तक नहीं रही थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 6:29 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 6:29 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 6:29 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 6:29 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles