spot_img
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय को हुआ ब्रेन स्ट्रोक

नई दिल्ली। आशिकी फिल्म से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हो गया है। राहुल रॉय बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों में से एक है जो कि अपनी पहली फिल्म से ही सुपरस्टार बन गए थे। हालंकि राहुल ने आशिंकी के बाद कई फिल्में की पर बॉक्स ऑफिस पर जादु नहीं चल सका। काफी समय तक एक्टिंग की दुनिया से दुर रहने के बाद राहुल रॉय ने LAC- Live the Battle फिल्म में एक बार फिर से एक्टिंग पा फैसला किया। पर शुटिंग के दौरान राहुल को अचानक ब्रेन स्ट्रोक हो गया है जिसके करण उनको मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहुल रॉय को हुआ ब्रेन स्ट्रोक

आशिकी फिल्म से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हो गया है। राहुल रॉय अपनी नई फिल्म ‘LAC-Live The Battle’ की शूटिग करते वक्त कारगिल में ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए है। राहुल Aphasia की दिक्कत हुई है। इससे इंसान को बोलने, लिखने और समझने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। ज्यादातर यह सिर में चोट लगने या स्ट्रोक के बाद होता है।

राहुल के साथ काम करे निशांत मलखानी ने बताया कि मंगलवार को राहुल कुछ ठीक फील नहीं कर रहे थे और हमने एकदम से नोटिस किया कि वह अपने डायलॉग्स नहीं बोल पा रहे हैं। वह इन्हें भूल नहीं रहे थे बल्कि उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी। तभी शाम को हमने नोटिस किया कि वह अजीब व्यवहार कर रहे हैं, इधर-उधर देखने लगे और हमें लगा कि जरूर कुछ गड़बड़ है। शायद उन पर मौसम का असर हो गया क्योंकि कारगिल का तापमान इस वक्त -15 डिग्री से. है।

निशांत ने आगे कहा कि- राहुल को तुरंत कारगिल के मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया। इसके बाद उनका सीटी स्कैन हुआ और बुधवार सुबह राहुल की कंडिशन के बारे में पता लगा। निशांत ने बताया कि मिलिट्री की हेल्प से राहुल को हेलिकॉप्टर में एयरलिफ्ट करवाकर गुरुवार को श्रीनगर लाया गया। अब मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पहली फिल्म से सुपरस्टार

एक्टर राहुल रॉय जिन्होंने तीस साल पहले फिल्म आशिकी के जरिए अपना डेब्यू किया था। 22 साल का एक नौजवान डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म का लीड हीरो बन गया था। वो ऐसी एक्टिंग कर रहा था, इस अंदाज में अपनी अदाएं बिखेर रहा था, कि सभी ने उसे इस सदी का अगला सुपरस्टार बता दिया। डेब्यू फिल्म को इतनी सफलता मिलने के बाद राहुल ने 47 फिल्में साइन कर डाली थी। पर दोबारा राहुल का जादु दर्शकों पर नहीं चल सका। कई सालों बाद राहुल रियलिटी शो बिगबॉस सीजन 1 में नजर आए थे।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles