spot_img
22.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की डूबने से मौत

गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की डूबने से मौत

Breaking Desk | BTV Bharat

कल गणेश विसर्जन के दौरान हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हुए हादसों में कम से कम 15 लोगों के मरने की खबर है। हरियाणा में दो जगहों पर गणेश विसर्जन के दौरान सात लोग डूब गए, वहीं उत्तर प्रदेश में आठ लोगों की डूबने से मौत होने की जानकारी मिल रही है।

डूबने के कारण इनकी मौत हो गई

ये लोग भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के लिए नहरों और नदियों के पास गए थे और डूबने के कारण इनकी मौत हो गई। दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत में यमुना में डूबने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। यहां के मीमारपुर घाट पर एक व्यक्ति अपने बेटे और भतीजे के साथ गणेश विसर्जन के लिए गया था। तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। हरियाणा में दूसरा हादसा महेंद्रगढ़ के एक गांव में हुआ। यहां नहर में गणेश विसर्जन करने गए नौ लोग पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई है और चार की हालत गंभीर है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हादसों पर दुख व्यक्त किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में हुए दोनों हादसों पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिले में गणपति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से कई लोगों की असामयिक मृत्यु का समाचार हृदयविदारक है। इस कठिन समय में हम सभी मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं। NDRF की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचा लिया है, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के तीन अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है। सबसे बड़ा हादसा संत कबीरनगर जिले में हुआ। यहां मूर्ति विसर्जन देखने गए चार बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। इनकी उम्र छह से 11 साल के बीच में बताई जा रही है। वहीं उन्नाव और ललितपुर जिले में भी दो-दो लोगों की डूबने से मौत होने की खबर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 6:01 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 6:01 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 6:01 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 6:01 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles