spot_img
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

हादसों का एक्सप्रेसवे: आगरा में कार सवार महिला जिंदा जली, मथुरा में पांच लोगों की मौत

नई दिल्ली। नए साल की शुरुवात कोहरे के साथ हुई है। सुबह- सुबह मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिला था। कोहरा इतना था कि एक -दूसरे को देखना भी मुश्किल हो रहा था। कोहरे की वजह से युमना एक्सप्रेसवे पर एक्सीटेंड की घटना हो गई है। और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी एक घटना हो गई है।

कोहरे के वजह से हुए हादसे

नए साल की पहली सुबह मानों कोहरे के साथ हुई हो, हर तरफ कोहरो इतना था कि दूर तक तो क्या नजदीक से गुजरने वाले लोगों को देखने में दिक्कत हो रहीं थी। इसी के चलते कई घटनाएं भी हो गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। और दूसरी तरफ देखें तो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार में आग लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति की हालत गंभीर है।

पहला हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ है. यहां पर नोएडा की ओर से आ रहे बाइक सवारों माइल स्टोन 92 के समीप अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार विशाल गुप्ता निवासी आशीर्वाद भवन मानवत चौराहा मैनपुरी, कुलदीप निवासी माथुर चतुर्वेदी पुस्तकालय मोहल्ला मिश्राना मैनपुरी और करण वीर निवासी खेरिया थाना कागारौल, आगरा की मौत हो गई है।

दूसरा हादसा सुरीर क्षेत्र में ही यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 85 के समीप हुआ है। यहां स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई गई है। तीन लोग घायल हैं। इनके नाम पते की अभी जानकारी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि दोनों हादसे कोहरे के कारण हुए हैं। सुबह से घना छाया हुआ था। इससे कारण 100 दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

एक हादसा औऱ हुआ है, लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार सवार महिला की जलकर मौत उधर, आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रात तकरीबन ढाई बजे हुआ है। आगरा से लखनऊ जा रही कार में आग लग जाने से रीमा पत्नी विकास यादव निवासी लखनऊ की जलकर मौत हो गई, जबकि रीमा का पति विकास यादव घायल हो गया है।

 

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles