spot_img
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

अभिनेता Rajat Bedi की बढ़ी मुसीबतें, एक्सीडेंट होने वाले शख्स की हुई मौत

नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले ही हिट एंड रन केस में बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी मुसीबत में आ गए हैं। हाल ही में अभिनेता ने मुंबई के अंधेरी इलाके में राजेश बौध नाम के एक शख्स को अपनी कार से टक्कर मार दी थी। इसके बाद रजत बेदी ने घायल शख्स को कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां अब उस शख्स की मौत हो गई है। राजेश बौध को भर्ती करवाने के बाद रजत बेदी ने पीड़ित के परिवार को उसका इलाज करवाने का पूरा आश्वासन दिया था, लेकिन परिवार का आरोप था कि पीड़ित को भर्ती करवाने के बाद रजत बेदी दोबारा अस्पताल में नहीं आए। परंतु अभी तो एक्टर की मुसीबतें बढ़ गई है।

Birthday Special: वेटर से एक्टर बनने तक की कहानी अक्षय कुमार की जुबानी

वहीं इसके बाद पीड़ित के परिवार ने रजत बेदी के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। हालांकि अभिनेता के मैनेजर हमेशा से यह कहते रहे हैं कि रजत बेदी और उनके दोस्तों ने पीड़ित की इलाज करवाने में पूरी मदद की थी। अब खबर है कि रजत बेदी की कार से घायल होने वाले राजेश बौध की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने अब अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए के तहत नया मामला दर्ज कर लिया है।

खबर के अनुसार राजेश बौध की रजत बेदी की कार से लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई है। इस मामले में रजत बेदी के मैनेजर ने बयान जारी कर कहा है, -दुर्भाग्यपूर्ण घटना, हालांकि यह रजत की गलती नहीं थी क्योंकि वह वास्तव में धीमी गति से गाड़ी चला रहे थे। श्री राजेश अचानक रजत की कार के सामने आ गया था। अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास वह पूरी तरह नशे में था।

बॉबी देओल और अनुराधा पौडवाल समेत कई सारे सितारों को मिला ये खास अवॉर्ड

वहीं इसके बाद मैनेजर ने आगे कहा,- दुर्घटना के बाद रजत खुद उन्हें तुरंत कूपर अस्पताल ले गए और उन्हें हर संभव मदद और सहायता प्रदान की, रात को 3.30 बजे ब्लड की व्यवस्था की और उनके परिवार का समर्थन किया। दुख की बात है कि उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि राजेश बौध को रजत बेदी की कार से टक्कर मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शीतला देवी मंदिर के पास लगी थी। उस समय रजत बेदी अपने घर जा रहे थे।

आपको बता दें कि रजत बेदी फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ अभिनय कर पर्दे पर अपनी खास जगह बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म साल 2001 से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया। रजत बेदी फिल्मों में अपने विलेन किरदारों की वजह से मशहूर रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles