spot_img
29 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

अमेरिका में भारत का अपमान करना एक्टर Vir Das को पड़ा भारी

नई दिल्ली। टेलीविनज जगत के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले वीर दास को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल वीर दास को अमेरिका में भारत का अपमान करना बहुत भारी पड़ा है जिसके चलते उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। परंतु मामले को ज्यादा तुल ना देते हुए वीर दास ने सोशल मीडिया के जारिए खुद की सफाई भी पेश कर दी है।

बात ऐसी है कि, वीर दास ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। उनका यह वीडियो हाल ही में अमेरिका में हुए एक कार्यक्रम का है। इस कॉमेडी शो में वीर दास भारत और यहां की महिलाओं की स्थिति का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं।

Vir Das on getting nostalgic and dipping his toes in politics in his latest Netflix comedy special 'For India' - Telegraph India

इस वीडियो का टाइटल COME FROM TWO INDIAS है। वीडियो में वीर दास कहते हैं,- ‘मैं एक ऐसे भारत से आता हूं जो दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनका सामूहिक दुष्कर्म करते हैं’। उनके इस बयान पर कई भारतीयों ने अपना गुस्सा जाहिर किया और वीर दास की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट के वकील आशुतोष दुबे ने वीर दास के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई है। आशुतोष दुबे बॉम्बे हाई कोर्ट में एक प्रैक्टिसिंग लीगल सॉलिसिटर हैं और बीजेपी-महाराष्ट्र पालघर जिले के कानूनी सलाहकार के रूप में काम करते हैं। फिर वीर दास के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की जानकारी आशुतोष दुबे अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। आशुतोष दुबे ने अपनी शिकायत में कहा है कि वीर दास भारत को भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे बड़े खतरे के रूप में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं और वीडियो के पीछे की मंशा देश के लोगों में भय और नफरत पैदा करने की प्रतीत होती है। इतना ही नहीं आशुतोष दुबे की शिकायत के अनुसार वीर दास ने पीएम केयर फंड के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
इस सबके बाद वीर दास को अपने वीडियो के लिए माफी मांगनी पड़ी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक बयान जारी कर अमेरिका में भारत को लेकर दिए अपमानजनक बयान को लेकर माफी मांगी है।

वीर दास ने अपने बयान में लिखा है,- ‘वीडियो में एक ही विषय के बारे में दो अलग विचार रखने वाले लोगों के बारे में बात हो रही है और यह किसी तरह का कोई रहस्य नहीं है जिसे लोग जानते नहीं है। मेरा वीडियो पर विरोध दर्ज किया जा रहा है, जो गलत है। मुझे अपने देश पर गर्व है और उस गर्व को अन्य देश में ले जाता हूं। मेरा इरादा देश का अपमान करने का नहीं था बल्कि यह याद दिलाने का रहा है कि देश अपने तमाम मुद्दों के बाद भी महान है।’ तो इस तरह से भारत का अपमान करना वीर के लिए सही नही था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 2:23 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 2:23 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 2:23 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 2:23 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles