spot_img
34 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

एक्ट्रेस काजोल ने अपनी नई फिल्म को लेकर किया खुलासा

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स पर आयी फिल्म त्रिभंग के बाद काजोल ने अपनी अगली फिल्म सलाम वेंकी की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन बेहतरीन अभिनेत्री से निर्देशक बनीं रेवती कर रही हैं। इन दोनों पावरहाउस एक्ट्रेसेज की यह पहली जुगलबंदी है। काजोल ने फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हुए बताया कि शूटिंग शुरू हो चुकी है।

साउथ फिल्म स्टारर्स को लेकर Deepika padukone ने किया खुलासा

शुक्रवार को काजोल ने इंस्टाग्राम पर रेवती के साथ फिल्म के मुहुर्त की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें काजोल के किरदार की भी झलक मिलती है। तस्वीरों के साथ काजोल ने लिखा- आज हम ऐसी कहानी का सफर शुरू कर रहे है, जिसे बताने की बहुत जरूरत थी। एक ऐसा रास्ता, जिस पर चलना जरूरी था और एक ऐसी जिंदगी, जिसका जश्न मनाना चाहिए। सलाम वेंकी की इस अविश्वसनीय सच्ची कहानी को साझा करने का इंतजार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

सलाम वेंकी का निर्माण सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवार और वर्षा कुकरेजा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं और किरदारों से प्रेरित है। सलाम वेंकी में काजोल एक मां का किरदार निभा रही हं, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से जूझती है। काजोल की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म त्रिभंग है, जो नेटफ्लिक्स पर आयी थी। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने ही किया था और इस फिल्म के साथ बतौर निर्माता उन्होंने ओटीटी डेब्यू भी किया।

वहीं, सिनेमाघरों में काजोल की आखिरी फिल्म 2020 में आयी तानाजी- द अनसंग वॉरियर है, जिसमें काजोल ने अजय के किरदार तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्माण भी अजय देवगन ने किया था। रेवती तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में भी उल्लेखनीय काम किया है।

वेलेंटाइन वीक में जी5 लेकर आ रहा है रोमांटिक सीरिज Never Kiss Your Best Friend का पार्ट 2

हिंदी फिल्मों में रेवती ने सलमान खान के साथ 1991 की फिल्म लव से किया था, जिसकी यादें आज भी दर्शकों के जहन में हैं। पिछले कुछ सालों की बात करें तो रेवती अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 2 स्टेट्स में आलिया के किरदार की मां के रोल में नजर आयी थीं। बतौर निर्देशक रेवती की पहली फिल्म मित्र, माई फ्रेंड है, जो 2002 में आयी थी। 2010 में आयी मुंबई कटिंग के पारसल सेगमेंट को उन्होंने निर्देशित किया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 12:27 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 12:27 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 12:27 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 12:27 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles