spot_img
31.8 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Mouni Roy ने दिया इस्कॉन फाउंडेशन में योगदान , COVID-19 से पीड़ित लोगों की कर रही है मदद

नई दिल्ली। मौनी रॉय (Mouni Roy) उन कुछ अभिनेत्रियों में से एक रही हैं जिन्होंने हमेशा नेक कामों का समर्थन किया है। इस भयानक Corona महामारी के दौरान मौनी अपने साथी देशवासियों की यथा संभव मदद करती रही हैं। वह अब इस्कॉन फाउंडेशन (iskcon foundation) की प्रमुख मायापुर के बारे में जानकारी साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है और पश्चिम बंगाल का यह छोटा शहर चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण कैसे पीड़ित है यह बात रही है।

जानें कब और कैसे बनाई जाती है ‘बुद्ध पूर्णिमा’, और क्या है इसका महत्व

अस्पताल, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑन-कॉल डॉक्टर और संबंधित चिकित्सा आपूर्ति नहीं होने से आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ बस्ती के लोग भी पीड़ित हैं। इस्कॉन फाउंडेशन मायापुर में एक चिकित्सा सुविधा का निर्माण कर रहा है जो कोविड -19 से पीड़ित लोगों को उचित चिकित्सा सहायता प्राप्त करने में मदद करेगी। मौनी रॉय ने अब इस नेक काम के लिए अपनी क्षमता अनुसार इस्कॉन फाउंडेशन को दान दिया है। उसी के बारे में बात करते हुए एक वीडियो साझा करने के लिए मौनी ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी रॉय ने हाल ही में इस Covid-19 संकट के बीच जरूरतमंद लोगों की मदद करने की दिशा में उनके इस नेक काम को आगे बढ़ाते हुए गिव इंडिया फाउंडेशन को दान दिया था। अपने वीडियो में, मौनी रॉय ने अपने प्रशंसकों और फ़ॉलोअर्स से इस संदेश को फैलाने और इस्कॉन फाउंडेशन के प्रति दान के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने का अनुरोध किया। इस नेक काम के लिए जितने अधिक लोग आगे आएं और दान करें, इस से इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित लोगों को लड़ने में ज्यादा सहायता मिलेगी।

देश में क्या है Covid-19 से हालात, स्वास्थ मंत्रालय की ये खास रिपोर्ट देखिए…

मौनी रॉय को लगता है कि मनुष्य के रूप में यह हमारा मूल कर्तव्य है कि इस कठिन महामारी के समय में एक-दूसरे की हर संभव मदद करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles