Adesh Gupta का दिल्ली BJP प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, उपाध्यक्ष Virendra Sachdeva को मिली जिम्मेदारी
Breaking Desk | BTV Bharat
दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। आदेश ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नड्डा ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीं, पार्टी ने दिल्ली बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नड्डा ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है
आदेश गुप्ता ने 8 दिसंबर की शाम को चुनाव नतीजे आते ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया था। पार्टी में चर्चा के बाद रविवार को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। बीजेपी ने एक लेटर जारी कर आदेश गुप्ता के इस्तीफे की जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया कि वीरेंद्र सचदेवा को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।