spot_img
31.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

अमेजन प्राइम के बाद अब नेटफ्लिक्स पर दिखेगा Manoj Bajpayee का कमाल, रे का ट्रेलर हुआ रिलीज

नई दिल्ली। महान कलाकार मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) का जलवा लगातार दिखाई दे रहा है। और मनोज की एक्टिंग का दीवाना तो बच्चा बच्चा हो गया है। खैर अमेजन पर अपना जादू दिखाने के बाद मनोज अब नेटफ्लिक्स पर भी जादू दिखाने के लिए तैयार हो चुके है। द फैमिली मैन 2 के बाद मनोज बाजपेयी अब नेटफ्लिक्स की फ़िल्म रे में नज़र आएंगे। जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

पर्ल वी पुरी को लेकर एकता कपूर के बाद, दिव्या खोसला कुमार भी आई आगे

आपको बता दे कि मनोज (Manoj Bajpayee) की ये कहानी भारतीय सिनेमा के लीजेंडरी फ़िल्ममेकर सत्यजीत रे की कहानियों पर आधारित यह एक एंथोलॉजी फ़िल्म है, जिसमें चार अलग-अलग कहानियां को चार निर्देशकों ने निर्देशित किया है। इसकी एक कहानी में मनोज बाजपेयी ग़ज़ल गायक के किरदार में दिखेंगे।

https://twitter.com/NetflixIndia/status/1402135802419761154

वहीं मंगलवार को फ़िल्म का ट्रेलर नेटफ्लिक्स ने रिलीज़ कर दिया। ट्रेलर में चारों कहानियों और प्रमुख किरदारों से परिचित करवाया गया है। इस कहानी में आपको मनोज बाजपेयी के अलावा केके मेनन, अली फ़ज़ल और हर्षवर्धन कपूर (HarshVardhan Kapoor,)चार अलग-अलग कहानियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मीरा ने पति शाहिद के लिए ऐसा क्यूं लिखा कैप्शन, क्या है इस वीडियो के पीछे का राज

मनोज (Manoj Bajpayee) की कहानी का शीर्षक हंगामा है क्यों बरपा, केके मेनन की कहानी का शीर्षक बहरूपिया, अली फ़ज़ल की कहानी का फॉरगेट मी नॉट और हर्षवर्धन की कहानी का टाइटल स्पॉटलाइट है।यह सभी कहानियां भारतीय सिनेमा के पितामह सत्यजीत रे की कहानियों का फ़िल्म रूपांतरण हैं, जिन्हें श्रीजीत मुखर्जी, अभिषेक चौबे और वासन बाला ने निर्देशित किया है। 25 जून को नेटफ्लिक्स पर रे रिलीज़ होगी, जो एंथोलॉजी फ़िल्म है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 1:38 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 1:38 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 1:38 PM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 1:38 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles