नई दिल्ली। हर किसी इंसान की पसंद अलग अलग होती है। किसी को खाना खाना पसंद होता है तो किसी को घूमना पसंद होता है। तो किसी किसी को शोपिंग करना पसंद होता है। तो आज हम बात कर रहे है उन लोगों की जिनको घूमना पसंद होता है, तो घूमने का शौक रखने वाले लोगों के लिए देश की राजधानी में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां वो कई अच्छी-अच्छी जगहों का दीदार कर सकते हैं।
फिलहाल तो देश की स्थिति काफी खराब चल रही है।स जब ये लॉकडाउन खुलेगा, तो लोग घूमने का प्लान बनाएंगे। ऐसे में आप उस वक्त दिल्ली का रूख भी कर सकते हैं, क्योंकि यहां की कई जगहें आपका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जरुर करें इन चीजों का सेवन
1. अक्षरधाम मंदिर- दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर जाना अपने आप में अलग अनुभव पाना है। ये दिल्ली के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल में से एक है। यहां आप नौका विहार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंदिर की कैंटीन में मिलने वाले स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां शाम के समय वॉटर शो होता है, जो काफी शानदार होता है और इसे देखने दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं।
2. लाल किला- लाल किला हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस किले का निर्माण मुगल वास्तुकला द्वारा लाल बलुआ पत्थर से किया गया है। यहां आपको संग्रहालय, पारंपरिक हस्तशिल्प, सजावटी सामान, कृत्रिम गहने आदि देखने को मिलेंगे। शाम के वक्त यहां होने वाले लाईट व साउंड शो का आनंद भी आप ले सकते हैं। लाल किले में जाकर आपको एक अलग अनुभवन मिलने वाला है।
3. हुमायूं का मकबरा- हुमायूं का मकबरा अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। से हुमायूं की पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था। इस मकबरे को लाल पत्थर व संगमरमर से मिलाकर बनाया गया है। ये मकबरा मुगल वास्तुकला को प्रदर्शित करता है। यहां हुमायूं और मुगलों के कुछ खास सदस्यों की समाधि भी बनाई गई है। यहां जाकर आप सुकून के पल बिता सकते हैं और अच्छी तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं।
4. जामा मस्जिद- पुरानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। ये मस्जिद इंडो-इस्लामिक व मुगल वास्तुकला का एक अद्भुत नजारा है। यहां एक समय पर काफी संख्या में लोग एक साथ खुदा के आगे सिर झुका सकते हैं। ईद के समय तो यहां का नजारा बेहद ही प्यारा होता है। यहां जाना एकदम मुफ्त है और साथ ही जामा मस्जिद के आसपास कई स्वादिष्ट भोजन मिलते हैं, जिनका आप स्वाद ले सकते हैं।