spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें…

नई दिल्ली। Afternoon Bulletin में आज सुबह से अब तक देश-प्रदेश में कई बड़ी घटनाएं घटी हैं। अगर आप उस घटनाओं को मिस कर रहें है, तो उस जानने के लिए पढ़े अभी तक की ये Top खबरें…

रामनाथ कोविंद बोले-न्यायाधीश को किसी व्यक्ति, संस्था के विचार से मुक्त होना चाहिए

Ramnath-Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को जबलपुर में ऑल इंडिया स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम में आज शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CJI शरद अरविंद बोबडे, और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्री, विधायक और अधिकारी शामिल हुए…

CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली का भी होगा अपना शिक्षा बोर्ड

arvind-kejriwal

 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के गठन को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा अब दिल्ली का भी अपना अलग शिक्षा बोर्ड होगा। आपको बता दें कि वर्तमान समय में सिर्फ दिल्ली में केवल सीबीएसई और आईसीएसी बोर्ड ही हैं। और इसी माध्यम से दिल्ली में अभी पढ़ाई होती आई है। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताई है…

बंगाल: रामपुर में बम ब्लास्ट, BJP के 6 कार्यकर्ता घायल, TMC पर लगा आरोप

West-Bengal-Bomb-Blast

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक तरफ जहां आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। तो वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक हिंसाएं भी तेज हो रही हैं। ताजा मामला बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के रामपुर गांव की है। जहां शुक्रवार की देर रात बम धमाके (Bomb Blast)में छह बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वहीं इस घटना के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है…

Delhi: कल होगा ‘मैराथन’ का आयोजन, दिल्ली के कुछ मार्गों पर जानें से बचें

merathon.btvbharat

दिल्ली में रविवार को मैराथन का आयोजन हो रहा है। और ये आयोजन एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की ओर सो रखा जाएगा। और इस मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले लोग जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में एकत्रित होंगे और यहीं से दौड़ शुरु होगी फिर यही पर खत्म होगी। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारु संचालन के पर्याप्त इंतजाम किए हैं, इसीलिए वाहन चालक नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में आने से बचें तो ज्यादा अच्छा होगा…

भारत में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 18,327 नए मामले, 108 लोगों की मौत

covid-19

देश में एक बार फिर से कोरोना केस में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। अगर हम आकड़े की बात करें तो भारत (India) में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,327 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,11,92,088 हो गई। वहीं देश में अब तक 1,94,97,704 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार को यह जानकारी दी…

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles