spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Amazon ने लॉन्च किया Prime Video Channels, एक प्लेटफॉर्म पर 8 OTT ऐप्स

नई दिल्ली। ऑनलाइन प्रसारणकर्ता अमेजन (Amazon) ने शुक्रवार को प्राइम वीडियो चैनल्स (Prime Video Channels) की घोषणा की। इसके तहत अमेजन भारत (India) में डिस्कवरी, लायंसगेट प्ले और इरोस नाउ जैसे मंचों को एक जगह लाएगा। भारत प्राइम वीडियो चैनल्स पेश करने वाला 12वां देश है।

मुख्यमंत्री बदलने के बाद कई गुटों में बंटी पंजाब कांग्रेस!

एक बयान में बताया गया कि एक मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए प्राइम वीडियो चैनल्स प्राइम सदस्यों को (ओवर द टॉप) सेवाओं के ऐड ऑन सब्सक्रिप्शन के विकल्प की अनुमति देगा और भारत में अमेजन प्राइम वीडियो ऐप और वेबसाइट पर उनके कंटेंट (सामग्रियों) का प्रसारण करेगा।

अमेजन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि लॉन्च के समय प्राइम वीडियो चैनल प्राइम सदस्यों को डिस्कवरी+, लायंसगेट प्ले, इरोस नाउ, मुबी, होइचोइ, मनोरमा मैक्स, डॉक्यूबे और शॉर्ट्स टीवी की सेवा देगा। ग्राहकों को सिर्फ उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करना पड़ेगा, जिन्हें वह चुनेंगे।

DELHI: बारिश में Kejriwal की दिल्ली हो गई पानी-पानी, टूटे कई पुराने रिकॉर्ड

अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारी गौरव गांधी (Gaurav Gandhi) ने कहा कि कंपनी ने हमेशा अपने ग्राहकों के लिए पहुंच, अनुभव और चयन में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित किया है। अमेजन के एक अधिकारी ने बताया कि भारत से पहले यह सेवा 11 देशों में शुरू की गई और सफल रही।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles