spot_img
30.7 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

Amritpal Singh: दो दिन Haryana के शाहबाद में छिपा था Amritpal, हिरासत में ली गई महिला

Amritpal Singh: दो दिन Haryana के शाहबाद में छिपा था Amritpal, हिरासत में ली गई महिला

Breaking Desk | BTV Bharat

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस को चकमा देकर हरियाणा पहुंच गया था। पंजाब से भागकर वह कुरुक्षेत्र जिला के शाहबाद में 19 और 20 मार्च को एक घर में रुका था। इस बात की पुष्टि हरियाणा पुलिस ने की है।

वह जिस महिला के घर रुका था, उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया

वह जिस महिला के घर रुका था, उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस को उस महिला से अमृतपाल के बारे में अहम सुराग मिल सकता है। पुलिस को अमृतपाल के उत्तराखंड में होने का शक है। पुलिस ने बताया कि शाहबाद की सिद्धार्थ कॉलोनी के घर में अमृतपाल दो दिन रूका था, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

पंजाब ने उत्तराखंड में भी अमृतपाल के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया

पुलिस लगातार अमृतपाल को तलाशने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि उसके रूट का पता चल सके। पंजाब ने उत्तराखंड में भी अमृतपाल के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने बताया, ‘‘हमने रविवार को शाहबाद में अपने घर पर अमृतपाल और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को शरण देने वाली महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।’’ पंजाब पुलिस ने पिछले शनिवार को अमृतपाल की अगुवाई वाले संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया था।

ये भी पढ़े: कुपवाड़ा में भक्तों के लिए खुले Sharda Mandir के द्वार, गृहमंत्री Amit Shah ने किया ई-उद्घाटन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 11:22 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 11:22 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 11:22 PM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 11:22 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles