Himachal Pradesh में प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ के विशेष राहत पैकेज का ऐलान
Breaking Desk | BTV Bharat
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा से उत्थान के लिए 4500 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 3500 करोड़ रुपए से उन लोगों को बसाया जाएगा, जिनके घर इस आपदा में पूरी तरह तबाह हुए है, जबकि 1000 करोड़ रुपए MLA फंड और मनरेगा के तह डंगे लगाने पर खर्च किए जाएंगे। यह सारा पैसा स्टेट का है।
केंद्र का इसमें एक भी पैसा नहीं
केंद्र का इसमें एक भी पैसा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में जिन लोगों के घर टूटे हैं, उनके उत्थान में यह पैकेज मदद करेगा।