नई दिल्ली। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर अपने पिता का एक छोटा वीडियो साझा किया है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पिछले कुछ दिनों से अपनी हेल्थ की वजह से काफी चर्चा में बने हुए हैं।
हाल ही में उनकी एंडियोप्लास्टी (Angiplasty ) की गई है, जिसके बाद उनकी पहली झलक लोगों के सामने आई है। अनुराग का बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) ने अनुराग का यह लुक शेयर किया है, जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है।
Disney Plus Hotstar : धमाकेदार एंट्री के साथ पर्दे पर आईं अनामिका शुक्ला
आलिया कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी (Aaliyah Instagram Story) में अनुराग कश्यप की एक वीडियो पोस्ट की है। इसमें उनके सिर पर एक भी बाल नहीं और वह गंजे दिखाई दे रहे हैं। उनकी दाढ़ी और आईब्रो काफी बढ़ी हुई है।
यह वीडियो उस समय का है जब अनुराग एंजियोप्लास्टी के बाद घर आए थे। इस वीडियो में जैसे ही अनुराग के चेहरे पर जूम किया जाता है वह कहते हैं ‘मैं बहुत अंधा हूं.’ इसके बाद बैकग्राउंड से हंसने की आवाज आती है।