नई दिल्ली। बॉलीवुड के पावर कपल अनुष्का और विराट हमेशा ही लाइट लाइट में रहते हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा में हिस्सा रहते हैं। हाल ही में नए साल का जश्न मनाने के लिए विदेश गए थे, अब दोनों धूमने के लिए वृंदावन पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन तस्वीरों को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है।
सामने आई तस्वीरों में दोनों विराट और अनुष्का मथुरा-वृंदावन स्थित बाबा नीम करौली के आश्रम में दर्शन करते हुए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो, दंपति ने वृंदावन स्थित आश्रम में एक घंटे मेडिटेशन किया और उन्होंने आश्रम में कंबल, ऊनी कपड़े भी बांटे हैं। हालांकि उन्होंने इस दौरान मीडिया से मिलने में थोड़ा परहेज किया।
सामने आई तस्वीरों पर यूजजर् अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खैर ऐसा हमेशा ही होता है जब भी पवर कपल की तस्वीरें सामने आती हैं यूजर्स दिल खोलकर प्यार देते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग को पूरा किया है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म अनुष्का पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं।