spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

GATE 2022 के लिए आज से आवेदन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। GATE की तैयारी करने वाले अभ्यर्थीयों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2022 Registration) के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। अभ्यर्थी आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in के जरिए 24 सितंबर 2021 तक पंजीकरण कर सकते हैं। ज्ञात हो कि इस साल परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर के द्वारा किया जा रहा है।

दुश्मनों को हवा में ऐसे सफाया करेगा भारत, बढ़ी वायुसेना की ताकत!

GATE 2022 दो पालियों में होगी परीक्षा

बता दें कि गेट 2022 परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी, 6 फरवरी, 12 फरवरी और 13 फरवरी 2022 को दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक परीक्षा चलेगी। रिजल्ट 17 मार्च 2021 को घोषित किया जाएगा।

GATE 2022 Registration

अभ्यर्थियों को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2022 Registration) में आवेदन के लिेए सामान्य वर्ग-1500 रुपए आवेदन फीस निर्धारित की गई है। वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपए। जबकि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए लेट फीस सहित 2000 और एससी व एसटी वर्ग के लेट फीस फीस 1250 रुपए निर्धारित की गई है।

GATE 2022 का शेड्यूल

आवेदन शुरू होने की तिथि- 30 अगस्त 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 24 सितंबर 2021
लेट फीस से साथ आवेदन की अंतिम तिथि – 1 अक्टूबर 2021
प्रवेश परीक्षा की तिथि – 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 (संभावित)
रिजल्ट घोषित होने की तिथि – 17 मार्च 2022
आधिकारिक वेबसाइट – gate.iitkgp.ac.in

अफगानिस्तान: काबुल एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला, कई लोगों के घायल होने की खबर

बता दें कि इस साल गेट परीक्षा (GATE 2022 Registration) का आयोजन 5 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022 तक किया जाएगा। मालूम हो कि इस परीक्षा मे सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट इंजिनियरिंग और साइंस कोर्सों में दाखिला मिलता है।

इस बार गेट की परीक्षा में अभ्यर्थी यदि एक से अधिक पेपर देना चाहते है, तो उसे केवल एक ही आवेदन करना होगा। परीक्षार्थी को फॉर्म भरते समय एक्जाम सेंटर चुनने के लिए तीन विकल्प दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों अपने मनचाहे स्थान को परीक्षा देने के लिए चुन सकते है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles