spot_img
29 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

कैसे हुई मूर्ख दिवस मनाने की शुरुआत, जानिए क्या है April Fool Day

नई दिल्ली। हर साल 1 अप्रैल (1st April) को अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे संग मस्ती, मजाक करते हैं, मूर्ख बनाते हैं और साथ में हसंते हैं। अप्रैल फूल सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मनाया जाता है। कुछ देशों में इस दिन छुट्टी भी होती है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मजाक करते हैं। फिर चाहे वो मैसेज भेजकर, प्रैंक करने के अलावा और भी कई तरीकों से। जिसका लोग बुरा नहीं मानते बल्कि उसे एंजॉय करते हैं।

1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स से जुड़े ये 5 नियम, आपके लिए जानना है जरूरी

ऐसा कहा जाता है कि पहला अप्रैल फूल डे साल 1381 में मनाया गया था। इसके पीछे मजेदार वाक्या है। दरअसल, इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय और बोहेमिया की रानी एनी ने सगाई की घोषणा की। इसमें कहा गया कि सगाई के लिए 32 मार्च 1381 का दिन चुना गया है। लोग बेहद खुश हो गए और जश्न मनाने लगे।

बाद में उन्हें ऐहसास हुआ कि ये दिन तो साल में आता ही नहीं। 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल को तभी से मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हो गई।

Mobikwik के 10 करोड़ यूजर्स का डाटा उड़ा, अब तक का सबसे बड़ा डाटा लीक

इस साल भी अप्रैल फूल डे 1 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग अपनों को मूर्ख बनाते हैं और इसके लिए कई तरह के यूनीक आइडियाज भी ढूंढ़ते हैं। हंसी-मजाक, मस्ती का ये दिन लोगों के लिए खास बन जाता है।

अप्रैल फूल डे अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। जैसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ब्रिटेन में अप्रैल फूल डे सिर्फ दोपहर तक मनाया जाता है। जबकि कुछ देशों- जापान, रूस, आयरलैंड, इटली और ब्राजील में पूरे दिन मूर्ख दिवस मनाया जाता है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 3:24 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 3:24 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 3:24 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 3:24 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles