spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को सेना के जवानों ने बताया असली हीरो

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनू सूद के तो चर्चें हर तरफ हैं, हर कोई उनकी बातें करता है। ना जाने कितने लोगों के हीरो बनने वाले सोनू सूद को लेकर अब सेना के जवानों ने भी असली हीरो का टैग दिया है। सोनू सूद एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी दरियादिली से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

दरअसल बात ऐसी है कि, सेना के कुछ जवानों ने सरहद पर बर्फीली चोटी से एक फोटो जारी करते हुए अभिनेता के प्रति सम्मान प्रकट किया। बर्फीले पहाड़ की चोटी पर ली गई इस फोटो में कुछ सेना के जवान खड़े हैं और बर्फ पर लिखा है ‘रियल हीरो सोनू सूद’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

सोनू सूद ने इस फोटो को अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है। सोनू ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ‘हिमालय में कहीं, इन तस्वीरों ने मेरा मन बना दिया है. विनम्र, मेरी प्रेरणा, भारतीय सेना। वास्तव में इंडियन आर्मी के सैनिकों की ओर से दिए गए इस स्पेशल ट्रिब्यूट ने एक्टर के दिल को छू लिया है’।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब एक्टर के प्रति सेना के जवानों ने सम्मान का भाव दिखाया है। अभिनेता के प्रति सेना के जवानों की दीवानगी देखते ही बनती है। इससे पहले भी कई लोगों ने कई बार अभिनेता के प्रति अपने प्रेम को जाहिर किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 1:31 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 1:31 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 1:31 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 1:31 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles