Ashok Gehlot बोले- BJP Ram-Sita को बांट रहे, जय श्री राम बोल डर फैलाते है
Political Desk | BTV bharat
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर भगवान राम और सीता को बांटने का आरोप लगाया है। अशोक गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए गेम खेल रही है। राहुल गांधी ने पूछा था कि वो लोग जय सियाराम? क्यों नहीं कहते हैं। वो लोगों को उकसाते हैं और डर फैलाने के लिए जय श्री राम कहने के लिए कहते हैं।
वो भगवान राम और सीता को बांटते हैं
वो भगवान राम और सीता को बांटते हैं। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी और संघ के लोग जय श्री राम बोल कर लोगों को भड़काते हैं। हम जय सियाराम बोलते हैं। बीजेपी के लोगों ने सत्ता के लिए राम और सीता को बांट दिया है।मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए खेल खेला है। वो सब के सामने है। वो धीरे-धीरे एक्सपोज हो रहे हैं।
ये भी पढ़े: Tunisha Sharma Suicide: BJP विधायक Ram Kadam ने कहा- लव जेहाद निकला तो जांच करेंगे