नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री और भाजपा (BJP) नेता नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने किया।
Senior BJP leader Himanta Biswa Sarma will be the next Chief Minister of Assam #CMHimantaBiswaSarma pic.twitter.com/qQtk93cUa9
— Narendra Modi fan (@narendramodi177) May 9, 2021
इस मीटिंग के बाद बीजेपी असम के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगी. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले BJP के केंद्रीय नेतृत्व ने असम में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को असम के निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को दिल्ली बुलाया था।
Congratulations to Sh @himantabiswa Da for being elected as the leader of legislative party of BJP Assam.
May Mahaprabhu Jagannath bless you 🙏 pic.twitter.com/Q0IVKODSZg— Sambit Patra (@sambitswaraj) May 9, 2021
BJP ने इस पूर्वोत्तर राज्य में अपनी पकड़ को बनाए रखते हुए सत्ता में वापसी की है, लेकिन अब मुद्दा इस बात का है कि राज्य में निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ही अगले मुख्यमंत्री होंगे या फिर उनके मंत्री हिमंत बिस्व सरमा सरकार के मुखिया होंगे। दरअसल, भाजपा ने इस बार के असम विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी।
कोरोना के खिलाफ जंग में भारत को मिला अमेरिका से मदद का भरोसा
आज असम के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से पहले बीजेपी आज यानी रविवार को विधायक दल की एक बैठक कर रही है। यह बैठक दिसपुर में असम विधानसभा भवन में आयोजित हो रही है। बैठक में बीएल संतोष, बैजयंत जय पांडा और अजय जम्वाल जैसे कई नेता शामिल है। वहीं बताया जा रहा है कि हिमंत बिस्व सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे। सर्बानंद सोनोवाल ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे बीजेपी विधायक दल की बैठक में मंजूर कर लिया गया है।