spot_img
35.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Assam Heavy Storm : Brahmaputra नदी में तूफान के कारण पलटी नाव, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

Assam Heavy Storm : Brahmaputra नदी में तूफान के कारण पलटी नाव, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

Breaking Desk | BTV bharat

भारी बारिश और तूफान के कारण बीती रात ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलटने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पलटी हुई नाव से रेस्क्यू करने वाली टीम ने करीब 20 लोगों को बचाया गया। नाव असम के दक्षिण-सलमारा मनकाचर जिले से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज तूफ़ान आया जिसमें नाव पलट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाव काली शैवाल घाट से नेपुर शैवाल चारांचल तक यात्रियों को ले जा रही थी, जिसमें महिलाएं और बच्चे दोनों शामिल थे। ब्रह्मपुत्र नदी में अचानक आये तेज तूफान के बाद नाव पलट गई।

मछुआरे और अधिकारी यात्रियों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे

नाव को पलटते देख स्थानीय मछुआरे और अधिकारी यात्रियों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद टीम और मछुआरों ने मिलकर नाव से लगभग 20 लोगों को बचाया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और असम में “भारी से बहुत भारी” बारिश का अनुमान लगाया है। इसके अलावा गुवाहाटी में आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर असम पर स्थित है।

पूर्वोत्तर असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके तहत 1 अप्रैल से 4 अप्रैल के बीच राज्य में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। राज्य में आज अलग – अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की भविष्यवाणी की गई है।

ये भी पढ़े: Gyanvapi Case Update: ज्ञानवापी के ‘व्यास तहखाना’ में जारी रहेगी पूजा और नमाज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 3:35 PM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 3:35 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 3:35 PM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 3:35 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles