spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Assembly Elections Dates: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त  सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हमारे लिए मतदाताओं को सुरक्षित, मजबूत और जागरूक रखना सबसे बड़ा काम है। हमने कोरोना काल खंड में राज्यसभा की 18 सीटों के लिए चुनाव की शुरुआत की। उसके बाद फिर बिहार चुनाव कराया। अब ये पांच राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, जो और ज्यादा चुनौती से भरे है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण- 27 मार्च को होगा, दूसरा- 1 अप्रैल, तीसरा- 6 अप्रैल, चौथा- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा।

असम विधानसभा चुनाव

असम विधानसभा चुनाव 3 चरणों में होंगे- प्रथम चरण का मतदान- 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान- 1 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान -6 अप्रैल को होगा। मतगणना 2 मई को होगी।

केरल विधानसभा चुनाव

केरल विधानसभा चुनाव- 6 अप्रैल को मतदान होंगे; मतगणना 2 मई को होगी।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को होंगे; मतगणना 2 मई को होगी।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव

पुडुचेरी में चुनाव 6 अप्रैल को होंगे, मतगणना 2 मई को होगी

हिमाचल प्रदेश: राज्यपाल के साथ कांग्रेस विधायकों ने की हाथापाई, 5 विधायक निलंबित

EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं मुख्य बातें

  • पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण- 27 मार्च को होगा, दूसरा- 1 अप्रैल, तीसरा- 6 अप्रैल, चौथा- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा: सुनील अरोड़ा
  • असम विधानसभा चुनाव 3 चरणों में होंगे- प्रथम चरण का मतदान- 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान- 1 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान -6 अप्रैल को होगा। मतगणना 2 मई को होगी: सुनील अरोड़ा
  • केरल विधानसभा चुनाव- 6 अप्रैल को मतदान होंगे; मतगणना 2 मई को होगी: सुनील अरोड़ा
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को होंगे; मतगणना 2 मई को होगी: सुनील अरोड़ा
  • पुडुचेरी में चुनाव 6 अप्रैल को होंगे, मतगणना 2 मई को होगी: सुनील अरोड़ा
  • राजनीतिक दल अपने अपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार के बारे में लोकल अखबार, चैनल और अपनी वेबसाइट पर जानकारी देंगे, ताकि जनता को पता रहे कि उम्मीदवार कैसा है: सुनील अरोड़ा
  • विवेक दुबे को पश्चिम बंगाल, दीपक मिश्रा को केरल, धर्मेंद्र कुमार को तमिलनाडु में स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर बनाकर भेजा जा रहा है: सुनील अरोड़ा
  •  चुनाव आयोग जिला ऑब्जर्वर पर निगरानी के लिए सेंट्रल आब्जर्वर भी भेजता है: सुनील अरोड़ा
  • विधानसभा चुनावों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे, टोल फ्री हेल्पलाइन से मतदाता अपना नाम सूची में तलाश सकते हैं, मतदाता ऑनलाइन अपना वोटर कार्ड भी निकाल सकते हैं: सुनील अरोड़ा
  • पोलिंग स्टेशनों पर मास्क, सेनिटाइजेर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएंगे: सुनील अरोड़ा
  • घर-घर चुनाव प्रचार के लिए 5 लोगों के साथ में जाने की अनुमति होगी: सुनील अरोड़ा
  • सुरक्षा बल सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि सभी पांच राज्यों में भेजे जा रहे हैं: सुनील अरोड़ा
  • ग्राउंड फ्लोर सभी मतदान केंद्र होंगे: सुनील अरोड़ा
  • पांच राज्‍यों में 18 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे, केरल और पदुच्‍चेरी में मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles