spot_img
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

बंगाल में BJP वालों पर हमले, शुवेंदु अधिकारी बोले-स्थिति बहुत गंभीर

नई दिल्ली। बंगाल (West Bengal) में चुनावी नतीजे आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए भाजपा विधायक शुवेंदु अधिकारी ने कहा स्थिति बहुत गंभीर है। खासकर एक समुदाय के लोगों पर हमला हो रहा है। इसमें केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए। हम लोगों ने शपथ लिया है कि हम लोकतांत्रिक तरीके से बंगाल में सामान्य स्थिति बहाल कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कल देशभर में धरना देगी बीजेपी, आज कोलकाता पहुंचेंगे जेपी नड्डा

आपको बता दें कि TMC प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। वहीं शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल ने कहा मैं तीसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई देता हूं। आशा है कि शासन संविधान और कानून के नियम के अनुसार चलेगा। हमारी प्राथमिकता इस संवेदनहीन हिंसा का अंत करना है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कानून के शासन को बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगी।

यह भी पढ़ें: स्कूल के सामने न्यूड होकर संबंध बनाने लगा कपल, बुलानी पड़ी पुलिस

इससे पहले मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस की तुलना नाजियों से करते हुए भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार को फासीवादी करार दिया। भाजपा नेआरोप लगाया था कि चुनाव परिणाम आने के बाद पश्चिम बंगाल में उसके चार कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। आठ चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद रविवार को हुई मतगणना में तृणमूल कांग्रेस ने शानदार सफलता हासिल की और लगातार तीसरी बार सत्ता पर कब्जा जमाया।

वहीं मंगलवार को डिजिटल माध्यम से आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, राज्य प्रायोजित हिंसा के कारण बंगाल जल रहा है। देश के चुनावी इतिहास में कभी भी इस प्रकार का नजारा देखने को नहीं मिला है, जो आज बंगाल में हो रहा है। बंगाल में हिंसा की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद लोगों को बड़ा दिल रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें:क्या देश में फिर से लग सकता है लॉकडाउन,जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिए निर्देश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे पार्टी के अन्य नेता अर्निबान गांगुली ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लिए मतदान करने वाले लोगों से पूछा जाना चाहिए कि आज जो बंगाल में हो रहा है क्या वह सही है। उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस आज जो कर रही है वह नाजियों के जर्मनी वाले फासीवाद के निकट है। यह एक फासीवादी सरकार है। एक लोकतांत्रिक सरकार में ऐसी घटनाएं नहीं होतीं।

संबित पात्रा ने पार्टी नेताओं की कथित हत्या पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 2.28 करोड़ बंगाल की जनता ने भाजपा को मत दिया। उन्होंने पूछा कि क्या किसी दल को मत देना लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, ममताजी आप जीती हैं और सभी ने इसके लिए आपको बधाई दी है। जिन महिलाओं की हत्या हो रही है और बलात्कार हो रहे हैं क्या वह पश्चिम बंगाल की बेटियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के पीछे मजबूती से खड़ी है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles