नई दिल्ली। कोरोना काल के बाद अब जब सब ठीक हो गया है तो महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य में सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स खुलने की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही पर्दे पर दिखने का इंतजार कर रही सभी फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा शुरू हो गई है। तो ऐसे में रविवार को बहुत से कलाकारों और निर्माता-निर्देशकों ने अपनी आने वाली फिल्मों की घोषणा कर दी है। इसी कड़ी में लगे हाथों अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने भी अपनी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
खतरों के खिलाड़ी के विजेता बने Arjun Bijlani, दिव्यांका रही पहली रनरअप
जाहिर है कि एक्टर आयुष्मान खुराना की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं।
तो ऐसे में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के क्लेपबोर्ड की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। आयुष्मान खुराना ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘बॉडी देख लो, शक्ल बाद में दिखाउंगा। थिएटर खुल गए हैं, दिलों पर फिर से छाउंगा।’
वहीं सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस उनके पोस्ट और तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आयुष्मान खुराना की पोस्ट के अनुसार उनकी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ इस साल 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पर्दे पर ऐसे नजर आएंगी शहनाज गिल
इस फिल्म को लेकर हम आपको जानकारी देदे कि ये फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से राज्य से सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स खोलने की घोषणा की है। यहां कोरोना वायरस की महामारी के चलते सिनेमाघरों को बंद कर रखा था। राज्य सरकार के इस फैसले से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।