spot_img
29 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Azeem Mansuri Wedding: अजीम मंसूरी की शादी तय, आखिरकार मिल गई दो फीट लंबी दुल्हन बुशरा

Azeem Mansuri Wedding: अजीम मंसूरी की शादी तय, आखिरकार मिल गई दो फीट लंबी दुल्हन बुशरा

Viral Desk | BTV bharat 

अजीम मंसूरी की शादी होने जा रही है। 7 नवंबर को एक भव्य समारोह में मंसूरी शादी करेंगे। शादी तय होने की खुशी से अजीम मंसूरी का चेहरा दमक रहा है। और राह में जो भी मिलता है, उसे न्योता देना नहीं भूल रहे हैं। बड़े प्रेम से कहते हैं कि छोटे भाई की शादी है, जरूर आना भाईजान। अब आप कहेंगे की आखिरकार अजीम मंसूरी कौन हैं। जिनकी शादी इतनी महत्वपूर्ण है।

अजीम मंसूरी वह व्यक्ति हैं जिनका कद सिर्फ ढाई फुट है

तो हम बात दें कि, अजीम मंसूरी वह व्यक्ति हैं जिनका कद सिर्फ ढाई फुट है। और वह अपनी शादी के लिए पिछले सालभर से परेशान थे। पर अब उनकी शादी तय हो गई है। जानें उनकी हमनवाज के बारे में। ढाई फुट लंबे कद के अजीम मंसूरी ने आखिरकार अपने जैसा एक इंसान ढूंढ लिया है। वो दो फीट लंबी बुशरा से शादी करने वाले हैं। 27 साल के अजीम 7 नवंबर को एक भव्य समारोह में बुशरा से शादी करेंगे। अजीम पिछले कुछ महीनों से बहुत परेशान थे क्योंकि उनको अपने लिए एक साथी नहीं मिल रहा था।

दुल्हन खोजने में मदद करने के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क किया था

इस साल मार्च में, उसने अपने लिए दुल्हन खोजने में मदद करने के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क किया था। उन्होंने इस संबंध में मीडिया से गुहार भी लगाई थी और खूब प्रचार भी किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 4:24 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 4:24 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 4:24 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 4:24 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles