spot_img
16.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

Bangladesh: बांग्लादेश में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार में चल रही बस खाई में गिरी, 17 की मौत, 30 घायल

Bangladesh: बांग्लादेश में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार में चल रही बस खाई में गिरी, 17 की मौत, 30 घायल

Breaking Desk | BTV bharat

बांग्लादेश में आज एक बड़ी दुर्घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। ये हादसा बांग्लादेश के मदारीपुर में हुई। पुलिस ने कहा कि ये बस एमाद परिवाहन की थी। ढाका जाने वाली बस सुबह करीब साढ़े सात बजे मदारीपुर में एक एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 घायल हैं। हादसा इतना भयावह था कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है

मदारीपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मसूद आलम ने कहा कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आगे उन्होंने कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और बस में यांत्रिक खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई है। अभी इसकी जांच की जा रही है।’ फायर सर्विस, फरीदपुर के उप सहायक निदेशक शिप्लू अहमद ने कहा, ‘ऐसा माना जा रहा है कि तेज रफ्तार बस का पहिया फट गया और वह नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरी। दमकल विभाग की तीन गाड़िया बचाव कार्य कर रही हैं। अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा मुख्यालय की अधिकारी लीमा खानम ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़े: BBC Documentary: DU में BBC ड्रॉक्यूमेंट्री दिखाने को लेकर 2 छात्रों पर लगा एक साल का बैन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,338
Confirmed Cases
Updated on March 21, 2023 2:41 AM
530,806
Total deaths
Updated on March 21, 2023 2:41 AM
6,350
Total active cases
Updated on March 21, 2023 2:41 AM
44,159,182
Total recovered
Updated on March 21, 2023 2:41 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles