spot_img
32.9 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly कोरोना पॉजिटिव, कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की कोरोना पॉजिटिव (Corona Virus) पाए गए हैं। सोमवार रात आई उनकी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। फिलहाल उन्हें कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 49 साल के गांगुली एक साल के अंदर दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए है। इससे पहले जनवरी में हार्ट अटैक के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

IND vs SA: साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम के साथ बेईमानी! मयंक अग्रवाल के विकेट को लेकर हंगामा

वैक्सीन की दोनों डोज के बाद हुआ कोरोना

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दोनों डोज लग चुकी है। नए साल के आने से पहले गांगुली के फैंस के लिए ये अच्छी खबर नहीं है। लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। दूसरी ओर उनके परिवार के सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

विवादों में सौरव गांगुली

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) भारत के साउथ अफ्रीका दौरे से पहले विवादों में रहे थे। इस दौरे से ठीक पहले BCCI ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे का कप्तान बना दिया था। BCCI अध्यक्ष गांगुली ने कहा था कि, कोहली से बात करने के बाद ही उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया गया है।

विराट कोहली ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा वो बिल्कुल अलग था। उन्होंने कहा कि कप्तानी छिने जाने से डेढ़ घंटे पहले उन्हें इस बारे में बताया गया। विराट के इस बयान का जवाब देते हुए तब गांगुली ने कहा था कि वह अब इस मसले पर कुछ नहीं बोलेंगे, अब जो करेगा बोर्ड करेगा।

Sourav Ganguly

क्या था गांगुली का बयान ?

गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा था कि, चयनकर्ताओं ने विराट से टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन विराट नहीं माने और इस्तीफा दे दिया। वहीं, चयनकर्ताओं को सीमित ओवर क्रिकेट में दो अलग-अलग कप्तान रखने का फैसला सही नहीं लगा। इसके बाद गांगुली ने चेतन शर्मा के साथ मिलकर विराट से बात की और उन्हें पूरा विजन समझाया। विराट के मानने के बाद ही रोहित को वनडे का कप्तान बनाया गया।

कोहली का जवाब

मामले में विराट कोहली ने कहा था कि, जब मैंने टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी, मैं सबसे पहले बीसीसीआई के पास गया था। उन्हें अपने फैसले को लेकर जानकारी दी थी। मैंने अपने विचार और परेशानियां सबके सामने रखी थीं। बोर्ड ने इसे स्वीकार किया और मेरी परेशानियों को समझा। उन्होंने मुझसे एक बार भी अपने फैसले को पुनर्विचार करने के लिए नहीं कहा।

गांगुली की आखिरी प्रतिक्रिया

विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जमकर बवाल मचा और गांगुली से इस मामले में जवाब मांगा गया। देश-विदेश के कई खिलाड़ियों ने इस पर अपनी राय दी। इसके बाद गांगुली ने कहा, मैं इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। बीसीसीआई इस मामले से सही तरीके से निपटेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 11:13 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 11:13 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 11:13 AM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 11:13 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles