नईदिल्ली। प्यार, मोहोब्बत और फिर शादी ये तो चलता ही है लेकिन इस वक्त शादी का सीजन चल रहा है, तो इसी बीच आम लोग ही नहीं मनोरंजन जगत के सितारे भी एक के बाद एक शादी रचा रहे हैं। कई सारे सेलेब्स एक दूसरे के साथ रिश्तें में बंध रहे है। राजकुमार राव हो या विक्की कौशल सबकी शादी काफी सुर्खियों में बनी हुई है ऐसे में खबर आई है कपूर खानदान से। खबरों की माने तो रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) से पहले उनके भाई आदर जैन (Adar Jain) दुल्हा बनेंगे। आदर जैन एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) संग सात फेरें लेंगे।
अनिल कपूर की बेटी Sonam kapoor ने फिर की बोल्डनेस की सारी हदे पार
गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी सात फेरे ले लिए और अब दोनों हैप्पी मैरिड कपल की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। उनकी शादी की खूबसूरत रस्में देखकर हर किसी का दिल खुशी से झूम रहा है। वहीं अब सबकी नजरें कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पर टिकी हुई है। उनकी शादी की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों 7-9 दिसंबर के बीच राजस्थान में सात फेरे लेंगे। और इनकी शादी की खबरें जोरो पर है।
हालांकि इस लिस्ट में अब सिर्फ विक्की और कैट का नाम ही शामिल नहीं है इसके बीत में आलिया और रणवीर कपूर की शादी की खबरें भी तुल पकड़ रही है। दोनों की शादी लगातार चर्चा में बनी हुई है। परंतु इस बीच एक और कपल का नाम इसमें जुड़ता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर से भी पहले उनके कजिन आदर जैन दूल्हा बनने की तैयारी में हैं और जल्द तारा सुतारिया से शादी करने वाले हैं।
डांसर Sapna Chaudhary के खिलाफ जारी हुआ अरेंस्ट वारंट
बॉलीवुड एक्टर आदर जैन जो रणबीर कपूर के भाई हैं उनका नाम काफी समय से अभिनेत्री तारा सुतारिया से जुड़ रहा है। दोनों को अक्सर साथ में वक्त बिताते भी देखा गया है। और दोनों एक -दूसरे के अच्छे दोस्त होने के साथ साथ लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। खबरों की मानें तो आदर तारा संग अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं और वह इसे अब शादी का नाम देना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि आदर और तारा एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और अपने रिश्ते में वह उस जगह पहुंच चुके हैं जहां अब वह पति पत्नी बन कर रहना चाहते हैं।
यह भी खबर सामने आई है कि तारा और आदर अभी हाल ही में रोमांटिक वेकेशन पर गए थे। साथ ही वह नए साल की शुरूआत में ही शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि इन खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और फैंस जल्द से जल्द दोनों के मुंह से यह खुशखबरी सुनना चाहते हैं। इस खबर से ये तो साफ हो गया है कि कपूर खानदान में एक के बाद दूसरी शादी लगातार होगी और शाहनाईयों की गुज सुनाई देगी। खैर फिलहाल तो फैंस को इन सितारों की शादी का ब्रेसंबी से इंतजार है।
तारा के काम को लेकर बात करें तो तारा फिल्म ‘तड़प’ में अहान शेट्टी के साथ नजर आने वाली हैं। अहान सुनील शेट्टी के बेटे हैं और इस फिल्म से वह सिनेमा में कदम रख रहे हैं। उनकी फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है जिसे काफी पसंद किया गया था। दूसरी तरफ आदर जैन भी ओटीटी प्लेटफार्म पर कदम रखने की तैयारी में हैं।तो देखा जाए तो ही की अभी बस शुरुआत ही है सिनेमा जगत में। पंरुत दोनों ने कम वक्त में ही नाम बना लिया है और तारा सुतारिया की खुबसूरती के तो फैंस दिवाने है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।