नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा ने धीरे-धीरे अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। यहां काम करने वाले कलाकार भी काफी सुर्खियों में रहते ही है। ऐसे में जब एमएमएस की आती है तो भोजपुरी सिनेमा में पिछले कई वक्त से इनको लेकर खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में किसी ने इन अभिनेत्रियों को ट्रोल किया तो कोई इनके समर्थन में नजर आया। भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु के बाद एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) का MMS लीक हुआ था। उन्हें भी सोशल मीडिया पर काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। लेकिन अब इस मामले में पहली बार प्रियंका पंडित ने चुप्पी तोड़ी है।
डायरेक्टर रुमी जाफरी Sushant Singh Rajput को लेकर करने जा रहें है ये काम
खैर भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का कहना है कि वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की वो नहीं हैं। प्रियंका का कहना है कि किसी ने उनकी छवि को खराब करने के लिए जानबूझकर यह साजिश रची है। उन्होंने कहा, मेरे करियर को बर्बाद करने के लिए इस एमएमएस को लीक किया गया है। वो लड़की मेरी तरह दिखती है। प्रियंका पंडित को इस एमएमएस की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ रहा है।
वहीं इस खबर को लेकर आलम ये है कि उन्हें अपना कमेंट सेक्शन ऑफ करना पड़ गया। एक तरफ जहां त्रिशाकर मधु ने माना कि इस वीडियों में वो ही थीं और उनसे गलती हुई वहीं दूसरी तरफ प्रियंका पंडित का कहना है कि उनका उस वीडियो से कोई लेना देना नहीं है।आपको बता दें कि प्रियंका की पहली फिल्म जीना तेरी गली से साल 2013 में रिलीज हुई थी। तब से अब तक वे कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
शादी की खबरों के बीच वायरल हुई Shraddha Kapoor की दुल्हन वाली फोटोज
उन्होंने अब तक दुश्मन की नली राम और अली, आवारा बालम, पवन पुत्र, इच्छादारी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं त्रिशाकर मधु की बात करें तो वो कंट्रोवर्सी के बाद और ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं। रातों रात उनको कई फॉलोवर्स बढ़ गए। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी बात रख रही हैं। उन्होंने MMS लीक होने के बाद भी कई सारे रील्स शेयर किए हैं। जिसपर लोग आपत्तिजनक कमेंट्स कर रहे हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।