spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Bidar Masjid: 550 साल पुराने हेरिटेज मदरसे में घुसी भीड़, ताला तोड़ा, पूजा करने का भी आरोप

Bidar Masjid: 550 साल पुराने हेरिटेज मदरसे में घुसी भीड़, ताला तोड़ा, पूजा करने का भी आरोप

Breaking Desk | BTV Bharat

कर्नाटक पुलिस ने राज्य के बीदर जिले में दशहरा वाली रात 550 साल पुराने मदरसे में जबरन घुसने और तोड़फोड़ करने आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि बाकी संदिग्धों की तलाश की जा रही है। उधर, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक की भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि उनके राज में ऐतिहासिक मदरसे को अपवित्र करने की कोशिश की गई।

“घटना रात करीब 2 बजे हुई

बता दें कि महमूद गवां का मदरसा एक प्राचीन इस्लामी कॉलेज भी है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार यह हेरिटेज में सूचीबद्ध है। एडिशनल एसपी महेश बीदर मेघनावर ने बताया कि सैयद मुभाशीर अली नाम के शख्स इस मामले में शिकायत दर्ज की है। एक स्थानीय समुदाय के नेता ने नाम न छापने की शर्त पर एचटी को बताया, “घटना रात करीब 2 बजे हुई। उन्होंने मदरसे का ताला तोड़ा, सिंदूर लगाया और कुछ जगह पूजा भी की गई।” शिकायत के अनुसार, दशहरा वाली रात तकरीबन 2 बजे भीड़ मदरसे के बाहर जमा हो गए।

यह 550 साल पुराना एएसआई हेरिटेज मदरसा है

यह 550 साल पुराना एएसआई हेरिटेज मदरसा है। भीड़ में मौजूद लोगों ने पहले ताला तोड़ा फिर अंदर सिंदूर बिखेरा। इसके बाद पूजा भी की गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि मदरसे की सीढ़ियों पर खड़े होकर कुछ लोग प्रदर्शन के दौरान “जय श्री राम” और “हिंदू धर्म जय” के नारे लगा रहे हैं। हालांकि पूजा और नारेबाजी को लेकर BTV भारत इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़े: Kerala Bus Accident: Kerala के पलक्कड़ में 2 बसों के बीच जोरदार टक्कर, 9 लोगों की मौत, 38 घायल

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles