spot_img
37.9 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Jharkhand में बड़ा हादसा, मजदूरों को लेकर जा रही गाड़ी टकराने से 7 की मौत

Jharkhand में बड़ा हादसा, मजदूरों को लेकर जा रही गाड़ी टकराने से 7 की मौत

Breaking desk | B TV Bharat

झारखंड के सरायकेला खरसावां में आज सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 7 लोग मारे गए हैं, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कुल घायलों की संख्या करीब एक दर्जन बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। घटना सरायकेला-खरसावां की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सरायकेला खरसावां में राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुबह काफी कोहरा था। करीब 20 मजदूरों को लेकर पिकअप वैन कार्यस्थल की ओर जा रहा था।

राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पिकअप वैन पलट गया

राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पिकअप वैन पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शव इधर-उधर बिखर गए। घायल भी लहूलुहान हालत में पड़े थे। घटना की सूचना राजगनर पुलिल को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को जमशेदपुर रेफर किया गया। बताया जाता है कि सरायकेला-खरसावां में राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सुबह खैरबनी गांव के पास अनियंत्रित पिकअप वैन पलट गया।

चाईबासा की ओर से भवन निर्माण के मजदूरों को लेकर आ रही थी

जानकारी के मुताबिक पिकअप वैन चाईबासा की ओर से भवन निर्माण के मजदूरों को लेकर आ रही थी। मजदूरों को गोविंदपुर जाना था। पिकअप वैन में सवार 20 मजदूरों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई। दर्जनभर लोग घायलों में 8 की स्थिति गंभीर है। घायलों को पहले राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया था। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को जमशेदपुर ले जाया गया। पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में लगी है।

ये भी पढ़े: गणतंत्रता दिवस के अवसर पर गोवा से होगी युवा मंथन मॉडल जी 20 की शुरुआत । Yuva Manthan Model G20

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 5:29 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 5:29 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 5:29 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 5:29 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles