spot_img
34 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

बॉलीवुड गालियारें से बड़ी खबर, अभिनेता राजीव कपूर का निधन

नई दिल्ली। बॉलीवुड गलियारें से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) के बेटे एवं अभिनेता-निर्देशक राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का आज निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की पुष्टि की। नीतू सिंह ने अपने देवर की तस्वीर के बगल में लिखा आत्मा को शांति मिले।

नई फिल्म के चलते Ranbir kapoor जिम नें बहा रहे है पसीना, फोटो वायरल

राजीव कपूर का निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हार्ट अटैक के कारण हो गया है। राजीव कपूर नें 58 साल की उम्र में ही अपने परिवार को अलविदा कह दिया, इससे कपूर परिवार में शोक की लहर आ गई है।

नीतू कपूर की पोस्ट पर कई सितारें फिल्मी दुनियां के अपनी – अपनी प्रतिक्रिया देकर शोक जता रहे है। वहीं रणधीर कपूर ने भी राजीव कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा है कि कि मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने राजीव को बचाने की हर संभव कोशिश की थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रणधीर कपूर ने बताया कि फिलहाल मैं अस्पताल में हूं और उनके राजीव के शव का इंतजार कर रहा हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

आपको बता दें कि उन्होंने फिल्मों में अपनी शुरुआत 1983 में ‘एक जान हैं हम’ से की थी लेकिन उन्हें पहचान 1985 में आई ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से मिली। इसका निर्देशन राज कपूर ने किया था। राजीव कपूर ने ‘आसमान’, ‘लवर ब्वॉय’, ‘जबर्दस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’आदी फिल्मों में भी अभिनय किया। हीरो के तौर पर उनकी अंतिम फिल्म ‘जिम्मेदार’ थी। इसके बाद उन्होंने निर्माण और निर्देशन की ओर रुख किया।

वह फिल्म हिना के निर्माता थे, जिसका निर्देशन उनके सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर ने किया था और अभिनय किया था ऋषि कपूर ने। राजीव कपूर तीन भाइयों और दो बहनों- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन में सबसे छोटे थे।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles