Bigg Boss 16: Nisha Rawal को अब तक नहीं आया बिग बॉस से कोई ऑफर, बोली अपने बच्चे को बड़ा पालना है बस
Entertainment Desk | BTV Bharat
जाना-मानी टीवी अभिनेत्री निशा रावल बीते कई समय से लगातार चर्चा में हैं। एक समय इंडस्ट्री के मशहूर कपल्स में से एक निशा रावल और करण मेहरा अब अपने विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने शानदार केमिस्ट्री के लिए मशहूर करण और निशा के रिश्ते में अब आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
बिग बॉस में जाने की अटकलों पर फ़िलहाल फुल स्टॉप लगा दिया
इस बीच निशा रावल एक इवेंट में नजर आई जहा उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बिग बॉस में जाने की अटकलों पर फ़िलहाल फुल स्टॉप लगा दिया है।