Bihar: Nitish Kumar के जनता दरबार में रो पड़ा बुजुर्ग, CM के हाथ में रखा 90000 का बिजली बिल
Bihar Desk | BTV Bharat
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज इस नए साल में का दूसरा जनता दरबार लगा है। इसमें वो राज्य के तमाम जिलों से आये हुए लोगों की शिकायतों को सुन रहे हैं और उसका निवारण कर रहे हैं। जनता दरबार में आज पश्चिमी चंपारण से आए एक बुजुर्ग रोने लगे मौजूद अधिकारियों ने उन्हें रोने से मना किया लेकिन वह अपने आप को रोक नहीं पा रहे थे। सीएम भी उनकी परेशानी को देखकर खुद को रोक नहीं पाए। सीएम ने कहा कि रोते क्यों हैं परेशानी बताइए। फिर भी वह चुप नहीं रहे। सिर्फ इतना कहा कि बिजली बिल माफ करा दीजिए।
बुजुर्ग को आश्वासन देकर कहा कि सब ठीक हो जाएगा
उन्होंने बुजुर्ग को आश्वासन देकर कहा कि सब ठीक हो जाएगा तब फरियादी बुजुर्ग चुप हो गए। आपको बता दें कि पश्चिमी चंपारण से आए बुजुर्ग फरियादी बिजली विभाग की मनमानी की शिकायत लेकर आए थे। वह अपने घर के बिजली बिल से परेशान हैं। लगातार वह बिजली विभाग का चक्कर काटते रहते हैं। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने उनके द्वारा दिए गए आवेदन खुद पढ़ा और ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव को फोन लगाने का आदेश दे दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब आदमी है मामले को गंभीरता से लीजिए
उसके बाद ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव को फोन लगाते ही नीतीश कुमार ने कहा कि घर में इतना बिजली बिल कैसे आ गया बताइए। घर के कनेक्शन में 42 हजार, फिर 53 हजार उसके बाद 89 हजार इतना बिजली बिल घर में कैसे आ सकता है? इसके आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब आदमी हैं। इस मामले को गंभीरता से लीजिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि कहीं पहले जो गड़बड़ी होता था। कहीं वहीं तो नहीं हो रहा है इसे जल्द से जल्द ठीक कीजिए।