Bihar: Patna गंगा नदी घाट पर 14 यात्रियों से भरी नाव डूबी, 7 लोग लापता, राहत बचाव कार्य जारी
Breaking Desk | BTV Bharat
बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव डूब गई। नाव डूबने की खबर मिलते ही राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अभी भी 7 लोगों के लापता होने की सूचना है जबकि कई लोगों को बचाया गया। नाव किस वजह से डूबी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, पटना जिले के मनेर में आज एक नाव पर 14 लोग सवार थे। बताया जा रहा है ये नाव अचानक पलट गई। जिसके बाद से 7 लोग लापता हैं।
7 को समय रहते सुरक्षित निकाला लिया गया
वहीं, अन्य 7 को समय रहते सुरक्षित निकाला लिया गया। बिहार पुलिस के एएसआई सत्य नारायण सिंह ने बताया कि, एनडीआरएफ की टीम तलाशी और बचाव अभियान में जुटी है। लापता लोगों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों को जैसे ही नाव पलटने की घटना के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस मामले पर एएसआई सत्य नारायण सिंह ने बताया कि गंगा में लोगों की तलाशी के लिए एनडीआरएफ की टीम जुटी है. बचाव अभियान जारी है।